ओबरा: राज्य मंत्री ने डाला स्थित आवास पर जनता दरबार लगाकर लोगों की जन समस्याएं सुनी, संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Obra, Sonbhadra | Oct 15, 2024 मंगलवार की सुबह उत्तर प्रदेश समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़ द्वारा डाला स्थित अपने आवास पर जनता दरबार लगाया गया जहां सोनभद्र के अलावा अन्य जनपदों से आए लोगों ने राज्य मंत्री से मुलाकात करते हुए अपनी विभिन्न समस्याएं रखी जिनका संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारी को निस्तारण हेतु राज्य मंत्री ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश।