ओबरा: चोपन थाना क्षेत्र के कुरहुल मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार की हुई मौत
Obra, Sonbhadra | Oct 16, 2024 चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत वाराणसी शक्ति नगर मुख्य मार्ग कुरहुल मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार की दर्दनाक मौत हो गई घटना बुधवार की देर रात्रि 10:00 बजे की है घटना की सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा वही घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई