मनिहारी: मनिहारी अनुमंडल प्रशासन के निर्देश पर बैजनाथपुर मौजा में आज से भूमि मापी का कार्य शुरू
अनुमंडल प्रशासन के निर्देश पर सोमवार से बैजनाथपुर मौजा की बंदोबस्ती भूमि की मापी का कार्य शुरू कर दिया गया। प्रशासन के निर्देश के बाद पुलिस प्रशासन, राजस्व कर्मियों और अमीनों की टीम बैजनाथपुर दियारा पहुंचकर भूमि की मापी में जुट गई है।दंडाधिकारी लाल बाबू ने सोमवार को संध्या 6 बजे बताया कि वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर आज से मापी कार्य शुरू कर दिया गया है।