हरदा: 55 जर्जर स्कूल, मरम्मत राशि लैप्स, प्रवेशोत्सव में बच्चों का स्वागत
Harda, Harda | Apr 1, 2026 नए शैक्षणिक सत्र के प्रवेशोत्सव के बीच जिले के सरकारी स्कूलों की बदहाल स्थिति सामने आई है। हरदा में 55 शासकीय स्कूल जर्जर हालत में हैं, जबकि मरम्मत के लिए मिली राशि पोर्टल बंद होने के कारण लैप्स हो गई। मानपुरा शुक्रवारा प्राथमिक स्कूल की स्थिति सबसे चिंताजनक है। यहां 7 कमरों में से 2 की छतें जर्जर हैं और बाकी कमरों को अस्थायी रूप से टीन डालकर उपयोग में लिया।