करकेली: कोहका पुलिया के पास खड़ी गाड़ी चुराई, अज्ञात चोर पर अपराध दर्ज
Karkeli, Umaria | Jul 26, 2026 कोहका पुलिया के पास रास्ते मे खड़ी फरियादी अजमेर सिंह पिता जैन सिंह की करीब 50 हजार रुपये कीमती गाड़ी को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिए जाने का मामला सामने आया है।जिस पर मामले में फरियादी की रिपोर्ट पर थाना नौरोजाबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 303(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है और मामले की विवेचना की जा रही है।