बबेरू: बबेरू में गोली मारकर हत्या के मामले में विश्व हिंदू महासंघ ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा, मुआवजा दिलाने की मांग की
Baberu, Banda | Apr 28, 2026 बबेरू में पिछले 24 अप्रैल की रात्रि 8:00 बजे सर्राफा व्यापारी तेज प्रकाश उर्फ पप्पू सोनी की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। जिसको लेकर आज मंगलवार की दोपहर विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के युवा महामंत्री आशीष सोनी की अगुवाई में तहसीलदार हेमराज सिंह बोनाल को तीन सूत्रीय ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम सौंपा है। और पीड़ित परिवार को 50 लाख का मुआवजा कि मांग कि.