बंदगांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को मलेरिया नियंत्रण एवं रोकथाम अभियान के तहत सभी आवासीय विद्यालयों में प्री-मानसून मास सर्वे शुरू किया गया. अभियान के पहले दिन कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में 326 छात्राओं की मलेरिया जांच की गई। जिन छात्राओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, उन्हें तत्काल उपचार किट उपलब्ध कराई गई।