करपी: प्रयाग बीघा गांव में देवी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश यात्रा निकाली गई
Karpi, Arwal | Jun 22, 2026 प्रयाग बीघा गांव में सोमवार को सुबह देवी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश यात्रा निकाली गई। बैंड बाजे के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु कलश लेकर देवकुंड पहुंचे जहां पवित्र सरोवर से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में पवित्र जल भरा गया तथा दोपहर 1:00 बजे श्रद्धालु देवी मंदिर पहुंचे जहां कलश स्थापना की गई।