लापुंग: जनसहयोग से बदली सामुदायिक भवन की तस्वीर, युवाओं ने एक लाख रुपये खर्च कर कराया जीर्णोद्धार
Lapung, Ranchi | Jun 27, 2026 लापुंग प्रखंड के फतेहपुर गांव में वर्षों से जर्जर और उपयोग विहीन पड़े सामुदायिक भवन का जीर्णोद्धार गांव के सनातनी नव युवक संघ ने जनसहयोग से कराया है। लगभग 20-25 वर्ष पूर्व सांसद निधि से निर्मित यह भवन अधूरा रह गया था और समय के साथ खंडहर में तब्दील हो गया था। मुख्य सड़क फतेहपुर-ककरिया मार्ग तथा महावीर मंदिर के समीप स्थित यह भवन लंबे समय से किसी उपयोग में नहीं