लखनादौन: आदेगांव थाना क्षेत्र में दुर्घटना से युवक की मौत, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
लखनादौन विकासखंड के आदे गांव थाना क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र में एक युवक की दुर्घटना में मौत होने के बाद सिविल अस्पताल लखनादौन में थोड़ी देर के लिए हंगामा की स्थिति बन गई। दरअसल मृतक की नानी ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी।