गरौठा: विधायक ने गेहूं क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों की बारदाना कमी की शिकायत पर दिए तत्काल समाधान के निर्देश
गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत ने गुरसरांय मंडी स्थित गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। किसानों ने बारदाना की कमी से हो रही परेशानी बताई, जिस पर विधायक ने तत्काल सुधार के निर्देश देते हुए जल्द पर्याप्त बारदाना उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।