वारासिवनी: तीन दंपत्तियों का पवित्र हज सफर शुरू, जामा मस्जिद में भावुक विदाई के साथ शहरवासियों ने दी दुआएं
इस वर्ष जनाब कलाम खान, जावेद खान व शकील खान अपने-अपने परिवार के साथ हज के लिए रवाना हुए। सभी पहले सडक़ मार्ग से नागपुर पहुंचे, जहां से हवाई यात्रा कर मक्का मुअज्जमा व मदीना मुनव्वरा जाएंगे। रवाना होने से पहले जायरीनों ने शहरवासियों से मुलाकात कर दुआएं मांगी। जामा मस्जिद कमेटी के सदर इकबाल खान ने गुलपोशी कर विदाई दी, इस दौरान बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए