छतरपुर के मनिहारी मोहल्ला निवासी सुनील श्रीवास ने शराब माफियाओं पर जबरन अवैध शराब बिकवाने और धमकाने का मंगलवार की दोपहर करीब 3 बजे आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसपी कार्यालय में शिकायत कर बताया कि काम छोड़ने के बाद भी उस पर दबाव बनाया जा रहा है। उसने एक व्यक्ति पर पुलिस से मिलीभगत कर परेशान कराने का भी आरोप लगाया है।