जमुआ: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत पर हीरोडीह में सड़क जाम, दहेज हत्या का आरोप; पुलिस जांच व पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार।
Jamua, Giridih | Jul 10, 2026 नवविवाहिता की संदिग्ध मौत मामले को लेकर शुक्रवार सुबह 8 बजे से कई घंटों तक हीरोडीह में सड़क जाम किया गया।इस दौरान सड़क पर दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बुझा कर जाम को हटवाया। बताया गया कि शादी के महज एक माह के भीतर नवविवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई।