सिरोही जिले के शिवगंज में एक मोबाइल एसेसरी व्यापारी का कल देर शाम पालड़ी एम गांव में किडनैप हो गया। चार युवकों ने बैंक के सामने से व्यापारी को कार में अगवा किया। पुलिस ने करीब 200 किलोमीटर पीछा कर गुजरात सीमा पर नाकाबंदी कर उन्हें रोका और व्यापारी को छुड़ाया। चारों आरोपियों को कार सहित पालड़ी एम थाने लाया गया है।