डूंगरपुर। शहर में कोतवाली थाना क्षेत्र के कलेक्टर निवास के पास हुई एक माह पहले चोरी का अब तक पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है। वही कोतवाली थाना अंतर्गत स्पाेर्ट काॅम्प्लेंस के बहार स्थित केबिन को चाेराे ने निशाना बनाते हुए करीब 50 हजार रुपए की खाद्य सामग्री की चाेरी की वारदात काे अंजाम दिया। पीडित दुकानदार ने इसकी लिखित शिकायत काेतवाली थाने में दी।