शाहजहांपुर: फर्जी पेट्रोल पंप गिरोह का भंडाफोड़, मुख्य आरोपी शिवराज समेत 4 गिरफ्तार; एसपी सिटी ने दी कार्रवाई की जानकारी
शाहजहांपुर।थाना रोजा पुलिस ने फर्जी पेट्रोल पंप संचालित कर नकली डीजल-पेट्रोल बेचने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी शिवराज वर्मा समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 10 हजार लीटर संदिग्ध डीजल, पेट्रोल व केमिकल मिश्रण, फर्जी डीजल बिक्री लाइसेंस और केमिकल खरीद के बिल बरामद किए हैं।।