पटना ग्रामीण: दानापुर रेल मंडल के बिहटा रेल जीआरपी पुलिस ने बिहटा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
पटना जिले के दानापुर रेल मंडल के बिहटा रेल जीआरपी पुलिस ने बिहटा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर लगी समर स्पेशल ट्रेन के अंदर से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ दो शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार की पहचान पटना के मीठापुर निवासी दीपक कुमार और आर ब्लॉक निवासी अजय कुमार सिंह के रूप में हुई है।