जहानाबाद: हाटी मोड़ पर ऑटो और टोटो की टक्कर, शादी की खरीदारी करने जा रहे आधा दर्जन लोग घायल
जहानाबाद के काको प्रखंड के हाटी मोड़ पर ऑटो और एक टोटो गाड़ी में टक्कर के बाद टोटो सवार करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए घटना के बाद सभी घायलों को जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां बुधवार शाम करीब 5 बजे इलाज जारी है।घायलों में शिवानी कुमारी सहित करीब आधा दर्जन लोग शामिल हैं जो डेढ़सैया तिताई बीघा से शादी समारोह हेतु खरीदारी करने हाटी मोड़ गए थे।