आज़मगढ़: पर्दा गिरा, पर छूट गई खुशबू: हुनर रंग महोत्सव के अंतिम दिन कला और संस्कृति का संगम, अगली संस्कृतिक सुबह का ऐलान
रंगमंच और ललित कलाओं को समर्पित हुनर सामाजिक साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था द्वारा पिछले 24 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहे हुनर रंग महोत्सव का पांचवा और अंतिम दिन कल संवेदना और सांस्कृतिक चेतना का यादगार उत्सव बन गया पूर्वांचल के महान शिक्षाविद पंडित बजरंग त्रिपाठी की स्मृति में श्री अग्रसेन महिला विद्यालय में चल रहे महोत्सव का समापन मंगलवार को किया गया