बूंदी: राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर जिले भर के सरकारी कार्यालयों में सफाई अभियान चलाया गया
Bundi, Bundi | Dec 17, 2025 राजस्थान सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले भर के सरकारी दफ्तरों की तस्वीर बदली नजर आई। अधिकारियों और कर्मचारियों ने सुबह एक घंटे तक हाथों में झाड़ू थामी और अपने कार्यालय परिसरों की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।सुबह कलेक्ट्रेट से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक के कार्यालयों में 'स्वच्छता अभियान' शुरू हो गया।