हुज़ूर: छोला क्षेत्र स्थित उड़िया बस्ती का निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री सारंग, नाले की समस्या पर अफसरों को लगाई फटकार
Huzur, Bhopal | Jul 1, 2026 भोपाल के छोला क्षेत्र स्थित उड़िया बस्ती में नाले की समस्या को लेकर कैबिनेट मंत्री विश्वास कैलाश सारंग का सख्त रुख देखने को मिला। बस्ती के निरीक्षण के दौरान जब रहवासियों ने नाले का गंदा पानी घरों में भरने और लंबे समय से समस्या का समाधान नहीं होने की शिकायत की, तो मंत्री ने मौके पर ही नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को तलबकर कड़ी फटकार लगाई।