झाझा: एक ट्रैक्टर चालक ने असनालेवाड गांव के पास पुलिस पर मारपीट कर घायल करने का गंभीर आरोप लगाया
Jhajha, Jamui | Jun 4, 2025 बुधवार की दोपहर 3 बजे महापुर गांव निवासी ट्रैक्टर चालक रोहित यादव ने सोनो पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है। रोहित का कहना है कि वह चालान पर बालू लेकर लौट रहा था, तभी असनालेवाड के पास पुलिस ने उसे रोक लिया। जब उसने चालान दिखाने की कोशिश की, तो पुलिस ने अनदेखी कर दी और उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसे बंदूक की बट से सिर पर मारा जिससे वह घायल