फूलपुुर: रैली के दौरान कार में तोड़फोड़ के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
सरायइनायत थाना पुलिस ने अभियान के तहत एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपी विपिन पाल (23) निवासी बभनकुइया को रिंग रोड अंडरपास के पास से पकड़कर विधिक कार्रवाई की।बताया गया कि आरोपी पर वर्ष 2025 में रैली के दौरान कार रोककर लाठी-डंडों से तोड़फोड़ करने के मामले में मुकदमा दर्ज था।सोमवार 06 बजे इसकी जानकारी मिली।