बौंसी: सीएम कॉलेज के पास ई-रिक्शा पलटने से तीन लोग घायल, चालक की हालत गंभीर
Bausi, Banka | Mar 6, 2026 डैम रोड स्थित सीएम कॉलेज के समीप शुक्रवार करीब 2 बजे एक ई रिक्शा पलटने से तीन लोग जख्मी हो गये। जख्मी चालक मनोज पंडित की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। बताया गया कि मोतिया गांव निवासी मनोज पंडित अपने ई रिक्शा से यात्री लेकर चांदन डैम से बौंसी की ओर जा रहे थे। दुर्घटना में किरानी हांसदा, मारंगमय हांसदा भी जख्मी हो गये।