बीरपुर: सरौंजा में एक लड़की के ऊपर गोली चलाकर जानलेवा हमला का आरोपी गिरफ्तार
बीरपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर जानलेवा हमला एवं आर्म्स एक्ट के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी संजय पासवान पिता कैलाश पासवान साकिन बछवाड़ा के विरुद्ध बीरपुर थाना में कांड संख्या 190/23 दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी पर सरौंजा में एक लड़की के ऊपर गोली चलाकर जानलेवा हमला का आरोप है।