बीरपुर: एक सप्ताह के अंदर अधूरे आवास को पूर्ण करने का बीरपुर बीडीओ ने दिया निर्देश
मंगलवार को बीरपुर प्रखंड कार्यालय में बीडीओ के साथ आवास सहायकों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ अरुण कुमार निराला ने की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना वर्ष 2016 -21 तक, मुख्यमंत्री आवास सहायता योजना, वास क्रय स्थल योजना आदि की विस्तृत समीक्षा की । उन्होंने बताया कि प्रखंड में कुल 63 अपूर्ण आवास के लाभुक हैं ।