बांधवगढ़: जनसुनवाई में मिला न्याय: तालाब में डूबने से मृत व्यक्ति की पत्नी को ₹4 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत
तालाब में डूबने से हुई मौत के मामले में उमरिया प्रशासन ने पीड़ित परिवार को बड़ी राहत दी है। जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने मृतक दशइया बैगा की पत्नी सुखमंती बाई को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृति का प्रमाण-पत्र सौंपा। सहायता राशि न्यायालयीन एवं वैधानिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्वीकृत की गई है।