जिला अस्पताल में सुरक्षाकर्मियों ने महिला मरीज के परिजनों के साथ की मारपीट, अस्पताल चौकी में दर्ज कराई गई शिकायत
सतना जिला अस्पताल के गायनिक वार्ड में शुक्रवार की शाम उसवक्त हड़कंप मच गया जब सुरक्षाकर्मियों ने एक महिला मरीज के परिजनों के साथ मार पीट कर दी पीड़ित परिजन ग्राम सरबहना निवासी विमलेश दहिया एवम उसकी पत्नी अर्चना दहिया बताए जा रहे है,विमलेश ने बताया कि वह अपनी एक महिला रिश्तेदार को देखने जिला अस्पताल सपत्नी आए थे जहां गार्ड ने गुटका खाने की बात पर पिटाई कर दी