कोलगवां पुलिस ने टिकुरिया टोला में स्थानीय गरीब लोगो से अडीबाजी करने दबंग राजाबाबू विश्वकर्मा को टिकुरिया टोला से गिरफ्तार कर लिया । शुक्रवार की दोपहर 2 बजे थाने में आवश्यक लिखापढ़ी करने के बाद पुलिस ने आरोपी दबंग राजाबाबू के खिलाफ मामला कायम कर आरोपी का मेडिकल कराया है और कोर्ट में पेश करने रवाना हो गई है ।