कोईलवर: कोईलवर सोन नदी में नहाने के दौरान दर्दनाक हादसा, एक छात्र की हुई मौत
कोईलवर थाना क्षेत्र के सकड़ी गांव में सोन नदी ने बुधवार किसान 5:30 बजे के करीब एक परिवार की खुशियां छीन लीं। नहाने गए 18 वर्षीय इंटर के छात्र साकिब की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक साकिब, मोहिउद्दीन का पुत्र था और हाल ही इंटरमीडिएट की परीक्षा सेकंड डिवीजन से पास किया था।