खरगोन पुलिस को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हाई-प्रोफाइल फायरिंग केस में बड़ी कामयाबी मिली है। गुरुवार दोपहर को पुलिस ने जानकारी दी कि कसरावद पुलिस ने इस मामले में 6 और आरोपियों—राजा, विष्णु, रवि, जावेद, संदीप और कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया है। अब तक इस केस में कुल 18 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।