सुल्तानपुर: राजकीय मेडिकल कॉलेज में ग्लोबल हुसैनी मिशन संस्था द्वारा आयोजित किया गया रक्तदान शिविर, 40 यूनिट रक्त हुआ एकत्रित
सुलतानपुर में ग्लोबल हुसैनी मिशन संस्था की ओर से राजकीय मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ CMS डॉ.एसके गोयल व जयसिंहपुर के ब्लॉ प्रमुख राहुल शुक्ला ने किया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख ने खुद रक्तदान किया। वहीं संस्था के जिलाध्यक्ष अमन सुलतानपुरी ने बताया कि आज के शिविर में कुल 40 लोगों ने रक्तदान किया है।