लाडपुरा: भामाशाह मंडी में किसान की मौत, गेहूं बेचने आया था, शव मोर्चरी में रखवाया, पुलिस जांच में जुटी
Ladpura, Kota | Apr 8, 2026 कोटा की भामाशाह कृषि उपज मंडी में बुधवार दोपहर एक दुखद घटना सामने आई, जहां गेहूं बेचने आए 54 वर्षीय किसान हंसराज बैरागी की अचानक मौत हो गई। मृतक कोटा जिले के देवली माझी थाना क्षेत्र के झाड़ आमली गांव के निवासी थे। अनंतपुरा थाना अधिकारी रमेश कविया के अनुसार, दोपहर के समय किसान की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वे गेहूं की बोरियों पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। आसपास मौज