राजनगर: बागेश्वर धाम में कलश यात्रा से गुरु पूर्णिमा महोत्सव शुरू, 7 दिन भागवत कथा, लाखों श्रद्धालु
बागेश्वर धाम में बुधवार शाम करीब 5 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव का शुभारंभ हो गया। प्राचीन माता मंदिर से निकली कलश यात्रा ढोल-नगाड़ों, घोड़े-ऊंट और हजारों श्रद्धालुओं के साथ कथा स्थल पहुंची। 23 से 29 जुलाई तक बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा के माध्यम से मानव कल्याण का संदेश देंग