खंडवा: खंडवा में मौत बनकर दौड़ी आयशर! 29 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, साथी गंभीर हालत में इंदौर रेफर
खंडवा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा किशोर कुमार समाधि के पीछे वाले क्षेत्र में हुआ, जहां एक बाइक और आयशर वाहन की टक्कर होने की जानकारी सामने आई है।