Sidhi. दिव्यांग महिला ने विधायक के पकड़े पैर, ट्राई साइकिल की मांग पर गुहार लगाई, MLA बोलीं-छोड़ो मेरा पैर, नहीं तो मैं गिर जाऊंगी
सीधी जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरिया में शनिवार को विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर के समापन के दौरान एक ऐसा भावुक दृश्य सामने आया, जिसने सभी को हैरान कर दिया। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जैसे ही सीधी विधायक रीति पाठक बाहर निकलने लगीं, तभी ग्राम बम्हनी निवासी दोनों पैरों से दिव्यांग आदिवासी महिला छोटी रावत ने उनके पैर पकड़ लिए और अपनी पीड़ा सुनाने लगी।