खरसिया: खरसिया के मदनपुर में मोबाइल टावर बना आग का गोला, घनी बस्ती में फैली दहशत
रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र के ग्राम मदनपुर में मोबाइल टावर में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि टावर का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह आग के गोले में बदल गया। घटना बिजली ऑफिस के ठीक सामने घनी बस्ती के बीच की बताई जा रही है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी दहशत फैल गई।