बलरामपुर: बिशुनापुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में बीती रात चोरों ने ताला तोड़कर सामान किया चोरी, पुलिस जांच में जुटी
10 अप्रैल गुरुवार की बीती रात 12 बजे के बाद प्राथमिक विद्यालय बिशुनापुर में ताला तोड़कर चोरों द्वारा सामान चोरी कर लिया गया है पुलिस जांच में जुटी है। प्रधानाध्यापिका डॉ कल्पना सिंह ने बताया चोरों द्वारा भगोना, परात ,स्टील की बाल्टी, प्रेशर कुकर, खेल का सामान एवं मिड डे मील का राशन चोरी कर लिया गया है जिसकी सूचना पुलिस के साथ विभागीय अधिकारियों को दी गई है।