दलौदा: ग्राम निम्बा खेड़ी में जमीन पर कब्जे के विरोध में पीड़ित परिवार गांधी चौराहा पर धरने पर बैठा
मंदसौर जिले के दलोदा थाना क्षेत्र के ग्राम निम्बाखेड़ी का एक पीड़ित परिवार जमीन पर अवैध कब्जे के विरोध में गांधी चौराहा पर धरने पर बैठ गया। परिवार का आरोप है कि गांव के ही व्यक्ति ने तहसीलदार और पटवारी के कहने पर उनकी जमीन पर कब्जा किया है कई बार DM जनसुनवाई में शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से नाराज परिवार कड़कती धूप में धरना देने को मजबूर हुआ,