फरेंदा: बृजमनगंज-फरेंदा मार्ग पर लेहड़ा मंदिर मोड़ के पास ऑटो पलटने से आधा दर्जन यात्री हुए घायल
बृजमनगंज-फरेंदा मार्ग पर लेहड़ा मंदिर मोड़ के पास गुरुवार सुबह एक ऑटो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया, जिससे आधा दर्जन सवार घायल हो गए। ऑटो बहदूरी बाजार से फरेंदा जा रहा था। हादसे में रफीकून (45), शबनम (40), हकीकूननिशा (42) सहित कई यात्री घायल हो गए। राहगीरों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस से बनकटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।