फरेंदा: पुरन्दरपुर क्षेत्र के सुधारपुर चौराहे पर अनियंत्रित ट्रेलर ने तीन लोगों को रौंदा, एक की मौत, दो गंभीर घायल
फरेंदा तहसील के पुरन्दरपुर क्षेत्र के सुधारपुर चौराहे पर बुधवार सुबह करीब 11 बजे तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर पंचर की दुकान में घुस गया। हादसे में दुकान चला रहे जयकुमार (58) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक की पंचर बनवा रहे मनिक तालाब निवासी दंपती सनोज (42) और पुष्पा (49) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा और शव को पोस्टमॉर्टम के