फरेंदा: बढ़या गांव में संदिग्ध हालात में युवक ने फांसी लगाई, पुलिस जांच में जुटी
पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के बढ़या गांव में सर्वेश कुमार (30) का शव दुपट्टे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि सर्वेश ने पत्नी के दुपट्टे से पंखे से लटककर आत्महत्या की। पत्नी कुछ दिनों से मायके में थी। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी मनोज कुमार राय, सीओ दीपशिखा वर्मा और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। मृतक की शादी 2018 में हुई थी और उनके दो बच्चे हैं।