फरेंदा: बृजमनगंज में वन संरक्षण अधिनियम उल्लंघन के मामले में शब्बीर अहमद को सुनाई गई सजा
बृजमनगंज निवासी शब्बीर अहमद को हरे पेड़ काटने के अपराध में जेल में बिताई गई अवधि व ₹400 के अर्थदंड की सजा सुनाई गई। अर्थदंड न देने पर 10 दिन का अतिरिक्त कारावास भी निर्धारित किया गया। यह मामला वर्ष 2000 का है, जिसमें आरोपी ने ग्राम वन संरक्षण अधिनियम की धारा 4/10, 30 प्रावधानों का उल्लंघन किया था। जेएम फरेंदा न्यायालय ने सजा सुनाई।