फरेंदा: रामनगर में सागौन की लकड़ी से भरी पिकअप खेत में पलटी, वन विभाग की टीम ने लकड़ी को किया जब्त
फरेन्दा तहसील के रामनगर में बुधवार को सागौन की लकड़ी से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। वाहन में 12 बोटा सागौन की लकड़ी लदी थी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लकड़ी जब्त कर ली। वन दरोगा संदीप राणा ने बताया कि लकड़ी अवैध रूप से ले जाई जा रही थी, जिस पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में वन विभाग के कर्मचारी अभिषेक बाजपेई और