विदिशा नगर: भीषण गर्मी में पानी के लिए तरसे लोग! वार्ड 33, अंबली कॉलोनी में 4 दिन में एक बार आ रहा टैंकर
भीषण गर्मी के बीच शहर के वार्ड क्रमांक 33 स्थित आम बाली कॉलोनी के रहवासी पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। सोमवार दोपहर 12 बजे लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में चार दिन में एक बार पानी का टैंकर पहुंच रहा है, जिससे पानी की भारी किल्लत बनी हुई है। मजबूरी में लोगों को दो से तीन किलोमीटर दूर जाकर पानी लाना पड़ रहा है।