मुरैना नगर: कोतवाली पुलिस का बड़ा एक्शन: 3 साल से फरार मारपीट-धमकी और 2 साल से फरार दुष्कर्म-पॉक्सो के आरोपी गिरफ्तार
मुरैना में विशेष अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया।ओम दीक्षित,जो मारपीट,गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी के मामले में करीब 3 साल से फरार था, शिव वर्षा गार्डन के पास पकड़ा गया।वहीं दुष्कर्म व पॉक्सो मामले में वांछित आकाश माहौर,जो 2 साल से फरार था,वो भी गिरफ्तार हुआ। दोनों को मुखबिर सूचना पर पकड़कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा।