ओबरा: डाला में खड़ी कार से बाइक टकराई, बाइक सवार दो लोग हुए घायल
Obra, Sonbhadra | May 30, 2026 डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के बाड़ी स्थित भारत पेट्रोल टंकी के पास शुक्रवार की रात करीब 9 बजे एक खड़ी कार से बाइक टकरा गई। जिससे दो युवक गंभीर घायल हो गए।अज्ञात कार में तेज रफ्तार बाइक सवार पीछे से जा भिड़े। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।