चिनिया: भैंस को बचाने में पलटा ट्रैक्टर, चालक की दर्दनाक मौत, गिट्टी गिराकर लौटते समय हुआ हादसा
Chinia, Garhwa | May 21, 2026 चिनियां थाना क्षेत्र के छतैलिया गांव स्थित पत्थरगड़वा टोला, चिनियां-धूरकी मुख्य सड़क पर बिजली सब स्टेशन के पास बुधवार शाम करीब 7 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान विपिन कोरवा (लगभग 25 वर्ष), पिता ललु कोरवा, निवासी चिनिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विपिन ट्रैक्टर से गिट्टी गिराकर वापस लौट रहा था।