इंदौर: एमआर 4 की सड़क निर्माण में बाधक 14 फैक्ट्री पर नगर निगम ने की कार्रवाई, 3 फैक्ट्री को दिया एक सप्ताह का समय
Indore, Indore | Oct 4, 2024 इंदौर में नगर निगम के अमले ने एमआर 4 रोड में बाधक बन रही 14 फैक्ट्री पर बुलडोजर चला कर बाधक निर्माण को हटाया गया। यह सभी फैक्ट्री इस रोड के निर्माण में बाधक बन रही थी। इसी पर नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए इन बाधक निर्माण को हटाना शुरू किया। हालांकि इस दौरान कुछ फैक्ट्री में सामान अभी भी रखा हुआ था। जिसे लेकर व्यापारियों की मांग पर नगर निगम ने 3 समय दिया है।